भाजपा सरकार किसान विरोधी- विधायक अब्दुल सत्तार|

Sakal
जालना लोकसभा युवक कॉंग्रेस के अध्यक्ष अब्दुल समीर अब्दुल सत्तार के नेतृत्व मे आयोजित राहुल गांधी संदेश पदयात्रा का समापन सिल्लोड मे हुआ| इस अवसर पर विधायक अब्दुल सत्तारजी ने कहा की भाजपा सरकार किसानों के लिए केवल वादें कर रही है| वास्तव में भाजपा सरकार ने किसानों के लिए कोई ठोस योजनाए नहीं लाई है| इसके विपरीत भूमीअधिग्रहण बिल लाकर किसानों का बड़ा नुकसान किया है|